Óñ¡Óñ¥Óñ░Óññ ÓñåÓñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑç Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç ÓñƒÓÑìÓñ░ÓñéÓñ¬ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥, Óñ«ÓÑêÓñé Óñ¿ÓñéÓñ¼Óñ░ ÓñÁÓñ¿ Óñ╣ÓÑéÓñé ÓñöÓñ░ Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ¿ÓñéÓñ¼Óñ░ ÓñªÓÑï

भारत आने से पहले ट्रंप ने कहा, मैं नंबर वन हूं और मोदी नंबर दो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया भी उनके साथ होगीं। वह अहमदाबाद में ‘केम छो ट्रम्प’ कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसमें हजारों लोगों की उपस्थिति होने की संभवना है। यह कार्यक्रम मोटेरा स्टेडियम में रखा गया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बताया जा रहा है। ट्रूप भारत दौरे पर आने से पहले शनिवार सुबह ट्रंप ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का जिक्र किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि ये बड़ा सम्मान है। मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर 1 हैं। दूसरे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। दरअसल मैं अगले दो हफ्ते में भारत जा रहा हूं।” भारत दौरे से पहले ट्रंप ने कहा था कि वह इस माह अपनी पहली भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं।

 

उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते है। मोदी ने बुधवार को अपने ट्वीट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा विशेष है और यह भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें:  ट्रम्प का भारत दौरा: गुजरात में 500 झुग्गियों को छुपाने के लिए खड़ी की जा रही 7 फीट ऊंची दीवार

ट्रम्प की भारत यात्रा की घोसणा के एक दिन ही बाद वाइट हाउस में राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ने अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, “मोदी बहुत महान पुरुष हैं और मैं भारत जाने को उत्सुक हूं। हम इस माह के अंत में जाएंगे।”

ट्रंप ने एक प्रश्न के उत्तर में संकेत दिए कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, “वह कुछ करना चाहते हैं और हम देखेंगे, अगर हम कोई सही समझौता कर सके तो उसे करेंगे।” दोनों देश मतभेदों का समाधान करने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं।