ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ ÓñòÓÑìÓñ»Óñ¥ IPL 2020 ÓñòÓÑç Óñ£Óñ░Óñ┐ÓñÅ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñƒÓÑÇÓñ« ÓñçÓñéÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ©ÓÑÇ?

धोनी क्या IPL 2020 के जरिए करने वाले हैं टीम इंडिया में वापसी?

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान में नहीं उतरे है। अब हर तरह के अटकलों पर पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है। 38 साल का ये दिग्गज क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

अब धोनी आईपीएल 2020  शुरू होने वाला है। उसके पहले उन्होंने अपना प्लान तैयार कर लिए है। वह जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप एक मार्च से शुरू होने वाला है। धोनी के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक वह 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे।

इस बार आईपीएल 29 मार्च से शुरू होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि सीएसके ने भी अपने ‘थाला’ के स्वागत के लिए खास तैयारी की है। पिछले साल नवंबर में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनकी वापसी के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, “जनवरी तक मत पूछो।”

यह भी पढें: BCCI ने धोनी को किया कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर

इस साल के शुरुवात में 16 जनवरी को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बहार कर दिया था। पर धोनी ने अपने भविष्य को लेकर कुछ भी बात करने के लिए तैयार नहीं थे। उसके दो दिन बाद ही धोनी रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे।

धोनी के क्रिकेट करियर के बारे में सवाल उठने पर यह कहा जाता रहा है कि इस पर फैसला खुद धोनी करेंगे। माना जा रहा है कि धोनी की नजर अब आईपीएल के 13वें सीजन पर है। जहां वह अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं। यानी आईपीएल में प्रदर्शन के आधार राष्ट्रीय चयनकर्ता तय करेंगे कि धोनी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कितने तैयार हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी सीएसकी जर्सी में फैंस को धन्यवाद देते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हां आप, जो पूरा वक्त देखते हुए, पढ़ते हुए औऱ सपने में सिर्फ हमारे बारे में सोचते हो, चाहे हम जीतें या हम हारे। आपके प्यार के लिए बहुत बड़ी विसल।”