ÓñÅÓñò Óñ╣ÓÑÇ ÓñÿÓñ░ Óñ©ÓÑç Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑç 5 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ ÓñÂÓñÁ, ÓñåÓñ©-Óñ¬Óñ¥Óñ© ÓñòÓÑç ÓñçÓñ▓Óñ¥ÓñòÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«ÓñÜÓñ¥ Óñ╣ÓÑ£ÓñòÓñéÓñ¬

एक ही घर से मिले 5 लोगों का शव, आस-पास के इलाकों में मचा हड़कंप

दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसमें एक ही घर से पांच लोगों का शव बरामद हुआ। खबरों के मुताबिक, ये शव कुछ दिन पुराने है। सभी शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

खबरों के मुताबिक, घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जब पड़ोसियों को घर के अंदर से तेज बदबू आई तो इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय थाने को दी।

पांचों शवों में से तीन बच्चों का और दो महिलाओं का हैं। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पांचों की हत्या की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, यह परिवार कुछ समय पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी और तीन बच्चे मकान में रह रहे थे। इस मकान में शंभूनाथ (43), उसकी पत्नी सुनीता (38), बेटी कविता (16), बेटा सचिन (14) और एक छोटा बेटा साथ में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि मकान का ताला बाहर से लगा हुआ था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई।