Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░: ÓñëÓñ¬Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñàÓñ£Óñ┐Óññ Óñ¬ÓñÁÓñ¥Óñ░ Óñ©ÓÑç ÓñûÓñ½Óñ¥ ÓñëÓñªÓÑìÓñºÓñÁ ÓñáÓñ¥ÓñòÓñ░ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से खफा उद्धव ठाकरे के मंत्री

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कार्यशैली से उद्धव ठाकरे के मंत्री खासे नराज बताए जा रहे हैं। दरअसल, अजित पवार लगातार ऐसे विभागों की बैठक ले रहे हैं जिनके वे मंत्री नहीं हैं।

पिछले दिनों पवार ने ऐसी कई बैठकें कर डाली। शिवसेना और कांग्रेस कोटे के मंत्री उनकी इस कार्यशैली से नाराज हो अब शरद पवार से मिलकर उनकी शिकायत करने का मन बना रहे हैं। खबर है कि स्वयं मुख्यमंत्री ठाकरे भी पवार की कार्यशैली से असहज हैं।

कारण जिन मंत्रालयों की समीक्षा बैठक ठाकरे कर चुके हैं, उन मंत्रालयों की भी अलग से बैठक पवार बुलाने लगे हैं। इतना ही नहीं पिछले दिनों पवार ने पुणे की एक रैली में बगैर मुख्यमंत्री से सलाह किए घोषणा कर डाली कि सरकार सभी अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में मराठी को अनिर्वाय पाठ्यक्रम बनाने जा रही है।

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ इस बाबत कोई जानकारी नहीं होने के चलते पवार से नाराज हैं। कांग्रेस और शिवसेवना के नेताओं का मानना है कि पवार अपनी कार्यशैली के चलते व्यर्थ का विवाद खड़ा कर रहे हैं।