केरल के बिलिवर्स चर्च ने विदेशी फंड से झारखंड में खरीदी अरबों की जमीन

केरल के बिलिवर्स चर्च ने विदेशी फंड से झारखंड में खरीदी अरबों की जमीन

केरल की बिलिवर्स चर्च ऑफ इंडिया ने फॉरेन कंट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट-2010  के तहत मिलने वाले विदेशी फंड का दुरुपयोग कर झारखंड में अरबों रुपये की जमीन खरीदी है। अधिकांश जमीन रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, चतरा व चाईबासा जिले में खरीदी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय से ब्योरा मिलने के बाद झारखंड सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अपराध अनुसंधान विभाग  को जांच का आदेश दिया है।