गैस चैम्बर बनी दिल्ली , सभी स्कूल 5 नवंबर तक बंद
दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के खेतों में जलने वाली पराली ने एनसीआर की हवा में विष घोल दिया है। गैस चैंबर में तब्दील हो चुके एनसीआर में गाजियाबाद ( एक्यूआई 478) में सबसे ज्यादा प्रदूषण की मार है। शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में पीएम 2.5 का स्तर 500 के पार पहुंच गया। इसका मतलब स्थिति बेहद गंभीर और आपातकाल वाली है। प्रदूषण की वजह से पूरे उत्तर भारत में नीला आसमां जैसे कहीं खो गया है। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी की घोषित कर दी गयी है।
यह भी पढ़े : हवा में जहर , प्रदुषण का कहर
ऐसे में एक बार फिर से स्कूली बच्चों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में पराली के बढ़ते धुएं के चलते प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवम्बर तक बंद रहेंगे।’
यह भी पढ़े : दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार जिम्मेदार : केजरीवाल
