जम्मू में नजरबंद विपक्षी नेताओं की नजरबंदी हटी  

जम्मू में नजरबंद विपक्षी नेताओं की नजरबंदी हटी  

पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू में नजरबंद विपक्षी नेताओं की नजरबंदी मंगलवार को समाप्त कर दी गई। पुलिस की ओर से सभी नेताओं को नजरबंदी हटाने की सूचना दी गई है। नजरबंद नेताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि बीडीसी चुनाव को देखते हुए इन नेताओं की नजरबंदी हटाई गई है, ताकि राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो सकें।