आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी  ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आप ने आज आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी ने चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से परोमिता गोस्वामी, मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी से गोविंद लाड, कोल्हापुर के करवीर से डॉ आनंद, नासिक के नंदगांव से विशाल वडधुले, पुणे के कोथरूड से अभिजीत मोरे, पुणे के पारवती से संदीप सोनावणे, मुंबई उपनगर के दिन्डोशी से दिलीप तावडे और चांदिवली से सिराज खान को टिकट दिया है.