भारत में वांछित जाकिर नाइक पर मलेशिया सरकार ने भाषण देने पर लगाई रोक

भारतीय अधिकारी कथित धनशोधन और घृणा भाषणों के जरिये चरमपंथ भड़काने के मामलों में 2016 से नाइक  की तलाश कर रहे हैं।
आतंकी गतिविधियों के आरोप में भारत में वांछित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक  पर मलेशिया में भाषण देने पर रोक लगा दी गई है।
 मलेशियाई अधिकारियों ने सोमवार को जाकिर नाइक को हिंदुओं एवं चीनियों के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी करने के मामले में दूसरी बार तलब किया था।
इससे कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने विवादित भारतीय इस्लामी धर्म उपदेशक को कहा था कि उसे देश में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं है।
न्यूज एजेंसी ने पुलिस कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के हेड दातुक असमावती अहमद के हवाले से लिखा है, ‘हां, ऐसा आदेश सभी पुलिस थानों को दिया गया है, और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और नस्लीय सौहार्द बनाए रखने के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *