अयोध्या मामले में होगी नियमित सुनवाई, नहीं निकला मध्यस्थता का नतीजा: सुप्रीम कोर्ट

अयोध्या मामले में होगी नियमित सुनवाई, नहीं निकला मध्यस्थता का नतीजा: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने आज अयोध्या विवादित जमीन मामले पर सुनवाई की। जिसमें छह अगस्त से नियमित सुनवाई करने का फैसला दिया गया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि जब तक सुनवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक रोजाना इसकी सुनवाई की जाएगी। मध्यस्थता पैनल किसी भी नतीजे पर पहुंचने में असफल रहा है। अदालत ने कहा कि मध्यस्थता का कोई नतीजा नहीं निकला। हफ्ते में तीन दिन नियमित सुनवाई की जाएगी। सुनवाई मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *