जानिए क्यों हुई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा, अपने  पति से अलग   लिखा- हम हमेशा दोस्त रहेंगे…  

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और उनके पति साहिल सांघा ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है| आपको बता दे की  इस बात की जानकारी दिया ने  खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. दीया मिर्जा   ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने और साहिल सांघा ने 11 साल के रिलेशन के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है| और यह फैसला हम दोनों की आपसी सहमति के जरिए किया गया है. दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह ऐलान किया है|

 

 

दिया मिर्जा ने  बॉलीवुड में डेब्यू अपनी फिल्म  ‘रहना है तेरे दिल में’ से की थी  दीया मिर्जा  ने अपने और साहिल सांघा के अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा,की  “11 साल तक साथ रहने और जिंदगी में हर एक चीज बांटने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. हम दोस्त रह चुके हैं और आगे भी ऐसे ही एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान के साथ रहेंगे. हो सकता है कि हमारी जिंदगी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाए.”

दीया मिर्जा  ने आगे लिखा, की “हम हमारे परिवार, दोस्तों और मीडिया को धन्यवाद करते हैं|\ कि उन्होंने हमारा साथ दिया और हमारा सम्मान भी किया. इसके साथ ही हम यह रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय लोग हमारी निजता का ध्यान रखें. अब हम इस पर और ज्यादा कुछ कमेंट नहीं करेंगे.” सोशल मीडिया पर शेयर हुआ यह पोस्ट दीया मिर्जा और साहिल सांघा, दोनों की तरफ से था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *