बोरिस जॉनसन, बने ब्रिटेन के नए पीएम|

ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में लंदन के पूर्व मेयर बोरिस को जीत मिली है। इस चुनाव के अंतिम दौर में बोरिस जॉनसन और जेरमी हंट के बीच हुआ  कड़ा  मुकाबला इसके लिए मंगलवार  को पार्टी के अंदर मतदान कराया गया था|  बोरिस जॉनसन को 92153 (66 प्रतिशत ) वोट मिले जबकि उनके विपक्ष में खड़े जेरमी हंट को सिर्फ 46656(34 प्रतिशत ) वोट मिले|

निवर्तमान प्रधानमंत्री थेरेसा मे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को बधाई दी।

यूरोपियन कमीशन के प्रेसिडेंट जीन-क्लाउड जंकर और यूरोपियन यूनियन के मुख्य वार्ताकार माइकल बर्नियर ने कहा है कि वह बोरिस के साथ आगे काम करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोरिस को बधाई देते हुए कहा है कि वह ब्रेक्जिट को पूरा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि बोरिस महान नेता साबित होंगे। निवर्तमान प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी जॉनसन को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *