मोदी सरकार ने माना , बेरोजगारी का आंकड़ा हुआ था लीक

मोदी सरकार ने माना , बेरोजगारी का आंकड़ा हुआ था लीक

भारत सरकार ने राज्यसभा में माना कि बेरोजगारी के आंकड़े लीक हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी को लेकर एक आंकड़ा आया था जिसे मोदी सरकार ने नकार दिया था। राज्यसभा में बेरोजगारी की उच्च दर और बेरोजगारी के आंकड़े की लीक को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब सांख्यिकी मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कहा कि कुल मिलाकर बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है, लेकिन यह दर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अधिक है।राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, पहले रोजगारी और बेरोजगारी का सर्वे 5 साल में एक बार हुआ करता था। लेकिन वर्ष 16 – 17 से इसे सालाना सर्वे करने का फैसला लिया गया।राव इंद्रजीत सिंह ने माना कि ये सच है कि PLFS का  डाटा लीक हुआ है। शायद किसी का एजेंडा हो। हम पता कर रहे कि डाटा किसने लीक किया है। सरकार बेरोजगारी को बहुत गंभीरता से ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *