अब पिच पर सियासत,नारंगी जर्सी पर शुरू हो गई राजनीति  

राजनेता नेतागिरी का कोई अवसर नही छोडना चाहते हैं। सियासी राजनीति ने अब किर्केट टीम को भी अपने भवर जाल में फंसा दिया है। जिसके चलते वर्ल्ड कप में भारत द्वारा नारंगी रंग की नई जर्सी पर राजनीति शुरू हो गई है। 
कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा है कि ‘मोदी सरकार जब से आई है तब से भगवा राजनीति शुरू हो गई है। तिरंगे का सम्मान हो। राष्ट्रीय एकता को प्रमोट किया गया है। यह सरकार हर चीज के भगवाकरण की तरफ बढ़ रही है।
वहीं महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को भगवा रंग में रंगना चाहते हैं। झंडे को रंग देने वाला मुस्लिम था ।तिरंगे में और भी रंग हैं, सिर्फ भगवा ही क्यों? तिरंगे के रंग में उनकी जर्सी हो तो बेहतर होगा।’
गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। मेन इन ब्लू ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। अब तक खेले 5 में से 4 मैच में जीत दर्ज कर 9 अंकों के साथ सेमीफाइनल में शामिल होने के काफी नज़दीक पहुंच गई है। अब टीम इंडिया को सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज करने की जरूरत है ।
हालांकि अभी टीम इंडिया के 3 मुकाबले 27 जून वेस्टइंडीज, 30 जून मेजबान इंग्लैंड और 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ खेले जाएंगे। एक तरफ जहां इंग्लैंड में भरतीय टीम विजयरथ पर सवार है, तो वहीं भारत में इंग्लैंड के खिलाफ पहनी जाने वाल नई जर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

आपको बता दें कि 30 जून को भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। इस जर्सी में नीले रंग के साथ-साथ साथ नारंगी रंग होगा जो कि संभवत: जर्सी की बांह का और उसके नीचे का रंग होगा।

जानकारी के अनुसार टीम इंडिया को ये बदलाव इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि इंग्लैंड और भारत की जर्सी का रंग एक जैसा हो जाएगा। मेहमान टीम अपने रेगुलर जर्सी की जगह अब ऐसी जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी। इसके विवाद होने से नारंगी जर्सी पर फिलहाल सबकी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *