अयोध्या में ग्राम प्रधान की हत्या पर बवाल, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

अयोध्या में ग्राम प्रधान की हत्या पर बवाल, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

द्वारिकापुर गांव के प्रधान देवशरण यादव सोमवार शाम को बारुन मोड़ पर गए थे। जहां करीब साढ़े सात बजे कुछ हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे कई गोलियां लगने से देवशरण की मौत हो गई। जबकि फायरिंग की चपेट में आने से राहगीर सतीश के मुंह व अर्जुन की पीठ में गोली लगी है। ये दोनों इनायत नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। देवशरण यादव ने एक दिन पहले ही पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों से जान माल का खतरा बताया था। ग्राम प्रधान की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी थी। मौके पर भारी फोर्स तैनात किया गया है। हत्या के बाद बवाल करने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हल्ले द्वारिकापुर के प्रधान देवशरण यादव की सोमवार शाम हुई हत्या में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, चौकी के सभी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *