यूपी के बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

यूपी के बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

यूपी के बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई. याचिका में देश भर की महिला वकीलों को कोर्ट परिसर में सुरक्षा देने की भी मांग की गई है. वकील इंदू कौल की याचिका में वकील के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग है. बार काउंसिल के सभी वकीलों की सामाजिक सुरक्षा के लिए योजना के निर्देश की मांग की. सुप्रीम कोर्ट याचिका पर जल्द सुनवाई को तैयार हुआ है. 25 जून को मामले की सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह गम्भीर मामला है. मृतक दरवेश बार काउंसिल की पहली महिला प्रमुख थी जिनकी पिछले दिनों आगरा में एक वकील के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *