डेढ माह से नवनिर्वाचित रेप आरोपी सांसद को नही ढूंढ पाई पुलिस

यह यूपी पुलिस है जो एक पत्रकार को सिर्फ मुख्यमंत्री के खिलाफ एक ट्वीट करने पर दिल्ली से उठाकर गिरफ्तार कर लेती हैं । लेकिन पिछले डेढ़ माह से वह एक सांसद को नहीं ढूंढ नही पा रही है । घोसी के नवनिर्वाचित बसपा सांसद अतुल राय रेप केस के आरोपी है जो चुनाव से पहले ही भूमिगत हो गए थे । लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली होना बताता है कि यूपी पुलिस सिर्फ आम आदमी की गिरफ्तारी तक ही सख्ताई करना जानती है । हालांकि पुलिस ने अपनी छीछलेदार होने से बचाने के लिए सांसद के घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर इतिश्री कर दी है ।

 

गौरतलब है कि बसपा सांसद अतुल राय रेप के मामले में फरार चल रहे हैं। एक मई 2019 से पुलिस इनकी तलाश कर रही है लेकिन पुलिस इनको नहीं खोज पाई। इसके चलते पुलिस ने अतुल राय के गाजीपुर और मंडुआडीह के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। नियमानुसार बसपा सांसद अगर सरेंडर नहीं करेंगे तो कोर्ट के आदेश के अनुसार उनकी संपित्त को कुर्क कर दिया जाएगा।

 

याद रहे कि बलिया जिला निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने एक मई को वाराणसी के लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद अतुल राय की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। ऐसे में उन्होंने अदालत में अर्जी देकर सरेंडर करने की बात भी कही थी लेकिन सांसद वहा नहीं पहुंचे । गत दिनों पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के डीजीपी को शिकायती पत्र ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई थी।

 

पीड़िता का आरोप है कि घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और बात ना मानने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *