मदरसे से नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते :आजम खान

आमतौर पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले समाजवादी पार्टी के  नेता आज़म खान ने  मदरसों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना पर सवाल खड़ा किया हैं उन्होंने कहा कि  “मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है… साथ ही वहां अंग्रेज़ी, हिन्दी तथा गणित भी पढ़ाया जाता है… यह हमेशा से होता रहा है अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो उनका स्तर सुधारिए मदरसों के लिए इमारतें बनवाइए, उन्हें फर्नीचर और मिड-डे मील उपलब्ध करवाइए | आज़म खान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे तथा BJP की नवनिर्वाचित सांसद का एक साथ ज़िक्र करते हुए कहा, “मदरसे नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोगों को पैदा नहीं करते.  पहले घोषित करें कि नाथूराम गोडसे के विचारों का प्रचार करने वाले लोकतंत्र के दुश्मन घोषित किए जाएंगे, आतंकवादी गतिविधियों के लिए दोषी करार दिए गए लोगों को इनाम नहीं दिया जाएगा…

वर्ष 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ज़मानत पर बाहर हैं, और पिछले ही माह वह भोपाल से BJP की सांसद चुनी गई हैं. पूरे प्रचार अभियान के दौरान वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहीं, जिनमें नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वाला बयान भी शामिल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *