केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बने राज्यसभा के नए नेता

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बने राज्यसभा के नए नेता

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत  को राज्यसभा का नेता बनाया गया है. वह बीजेपी नेता अरुण जेटली  की जगह लेंगे.जेटली का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. गहलोत सदन में पहली कुर्सी पर बैठेंगे जो चेयरमैन की सीट के दाईं ओर है. उनके बाद पीएम मोदी की सीट है. थावरचंद गहलोत बीजेपी का दलित चेहरा हैं. उन्हें बीते महीने मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बनाया गया था. उन्हें दूसरी बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है. गहलोत को राज्यसभा का नेता बनाकर बीजेपी ने दलित समुदाय को संदेश देने की कोशिश की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *