ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘डरने की कोई जरूरत नहीं है. मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है. वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है. जब सूर्य निकलता है तो इसकी किरणें बहुत कठोर होती हैं लेकिन बाद में वह वापस भी चली जाती हैं. इसलिए डरो मत. जितनी तेजी से उन्होंने ईवीएम कैप्चर की हैं, उतनी ही जल्दी वह चले भी जाएंगे.
