सीबीआई के समन पर पेश नहीं हुए राजीव कुमार

सीबीआई के समन पर पेश नहीं हुए राजीव कुमार

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने सारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए सीबीआई  द्वारा तलब किए जाने के बावजूद सोमवार को सीबीआई अधिकारियों के साथ होने वाली एक बैठक में नहीं पहुंचे।  कुमार ने सीबीआई को चिट्ठी भेजकर मामले के संबंध में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा।
सीआईडी के एक अधिकारी साल्ट लेक में सीबीआई कार्यालय पहुंचे और यह चिट्ठी पेश की। जिसमें कुमार ने कहा कि वह तीन दिन की छुट्टी पर हैं और इसलिए समन पर नहीं पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *