राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निकाली भड़ास 

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निकाली भड़ास 

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म होने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष आयोग का समर्पण जाहिर है। राहुल ने पीएम मोदी की उत्तराखंड के केदारनाथ की यात्रा समेत अन्य उदाहरण गिनाए और चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी बांड और ईवीएम से लेकर चुनाव के कार्यक्रम में छेड़छाड़ तक, नमो टीवी, ‘मोदीज आर्मी’ और अब केदारनाथ के नाटक तक चुनाव आयोग का मिस्टर मोदी और उनके गैंग के समक्ष समर्पण सारे भारतीयों के सामने जाहिर है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘चुनाव आयोग का डर रहता था और उसका सम्मान होता था, अब नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *