ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓññÓñ¥Óñ¬ÓñùÓñóÓñ╝ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñƒÓÑìÓñ░Óñò ÓñöÓñ░ Óñ©ÓÑìÓñòÓÑëÓñ░ÓÑìÓñ¬Óñ┐Óñ»ÓÑï Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡ÓÑÇÓñíÓñ╝ÓñéÓññ, 9 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ट्रक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 5 बजे से आसपास हुई। यह हादसा प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज इलाके के वाजिदपुर में हुआ। खबरों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में दस लोग सवार थे जिनमें 5 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए रायबरेली ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के पीआओ त्रिलोकी पांडेय ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोग मारे गए। उनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर में हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ये सभी स्कॉर्पियो में सवार होकर राजस्थान से बिहार जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले है।

परागनगर वाजिदपुर के पास के लोगों का कहना है कि सुबह जोरदार आवाज सुनी। मौके पर जब पहुंचे तो पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्कॉर्पियो का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया था। स्कॉर्पियो में सवार लोगों में चीख पुकार मची थी। सूचना पाकर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कुछ ही देर में 9 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शवों को स्कार्पियो को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन कर रही है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।