Óñ»ÓÑç ÓñªÓñ¥ÓñªÓÑÇ┬áÓñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç Óñ░Óñ╣ÓññÓÑÇ ÓñÑÓÑÇÓñé Óñ¼ÓÑÇÓñ«Óñ¥Óñ░, 73 Óñ©Óñ¥Óñ▓ ÓñòÓÑç ÓñëÓñ«ÓÑìÓñ░ ÓñÉÓñ©ÓÑÇ Óñ¼ÓÑëÓñíÓÑÇ Óñ¼Óñ¿Óñ¥ Óñ¼Óñ¿ÓÑÇ Óñ©ÓÑìÓñƒÓñ¥Óñ░

ये दादी पहले रहती थीं बीमार, 73 साल के उम्र ऐसी बॉडी बना बनी स्टार

बढ़ते उम्र में अक्सर लोगों को दूसरों का सहारा लेना पड़ता है लेकिन कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली 73 वर्षीय जोन मैकडोनाल्ड ने इसे गलत साबित किया है। इस उम्र में उन्होंने न सिर्फ बॉडी बिल्डिंग कर अपने शरीर तराशा है बल्कि अपनी सेहत में भी काफी सुधार किया है। जोन दुनियाभर के लोगों के लिए प्रेरणासोत्र बनी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/B9RUBLpDYow/?utm_source=ig_web_copy_link

 

अब उम्र बढ़ गई है, शरीर बनाने का क्या फायदा। ढलती उम्र की वजह से शरीर कमजोर हो रहा है अब जिम में कैसे जा पाएंगे। इन सब बहानों का एक ही जवाब है, जोन मैकडॉनल्ड जिन्होंने 73 साल की उम्र में भी अपने शरीर को पूरी तरह से बदल दिया है। जब वह इतनी उम्र में शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं, तो आप अपनी उम्र से क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्हें उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और एसिड रिफ्लक्स सहित कई परेशानियां थी।

https://www.instagram.com/p/B9jX2ymAsKZ/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके लिए जोन लंबे समय से दवाएं भी ले रही थीं। जोन ने पिछले तीन सालों से जिम में पसीना बहा रही हैं। अब उनका वजन 90 किलो से घटकर 69 किलो हो गया है। जोन अपने बॉडी और इस उम्र में अपने इस लगन को लेकर सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी बन गई हैं। इंस्टाग्राम पेज पर उन्हें पांच लाख से अधिक लोग फालो करते हैं।