ÓñÁÓñ¥Óñ░Óñ¥ÓñúÓñ©ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñùÓñéÓñùÓñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¿Óñ╣Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñƒÓñ┐Óñò ÓñƒÓÑëÓñò Óñ¼Óñ¿Óñ¥ÓññÓÑç Óñ©Óñ«Óñ» 5 Óñ»ÓÑüÓñÁÓñòÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓñíÓÑéÓñ¼ÓñòÓñ░ Óñ«ÓÑîÓññ

वाराणसी में गंगा में नहाने का टिक टॉक बनाते समय 5 युवकों की डूबकर मौत

चीनी ऐप टिक टॉक ने रामनगर (वाराणसी) में पांच युवकों की जान ले ली। कल सिपहिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत हो गई है। पांचों युवक नहाते समय गंगा में टिक टॉक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान अचानक पांचों गहरे पानी में चले गये। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गोताखोरों की मदद से पांचों युवकों के शव को गंगा से बाहर निकाला गया।

रामनगर थाना क्षेत्र के वारी गढही निवासी तौफीक पुत्र रफीक (20 वर्ष), फरूद्दीन पुत्र मुमताज (14 वर्ष), सैफ पुत्र इकबाल (15 वर्ष), रिजवान पुत्र शाहिद (15 वर्ष) और रेहान पुत्र नेयाज खां उर्फ गुड्डू (14 वर्ष), कल सुबह सिपहिया घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

सूचना पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांचों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। मौके पर एसपी सिटी, सीओ के साथ भारी पुलिस बल पहुंचा। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। याद रहे कि इसके पहले भी इसी स्थल पर तीन लोगों की मौत गंगा मे डूबने से ही हुई थी।

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान एक किशोर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा। देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों किशोर डूबने लगे। किनारे बैठे दोनों किशोरों का शोर सुनकर कुछ मल्लाह अपनी नावों को लेकर किशोरों को बचाने के लिए भागे।

लेकिन उभरी हुई रेती के बीच से जब तक वहां पहुंच पाते पांचों पानी में विलीन हो चुके थे। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ ही रामनगर से आधा दर्जन गोताखोरों का दल मौके पर पहुंचा। दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों किशोरों को पानी से निकाला गया और एम्बुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।