Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ¼Óñ©ÓÑç Óñ©ÓÑüÓñ░ÓñòÓÑìÓñÀÓñ┐Óññ Óñ£ÓÑçÓñ▓ Óñ»ÓÑçÓñ░ÓñÁÓñíÓñ¥ Óñ©ÓÑç Óñ¡Óñ¥ÓñùÓÑç 5 ÓñòÓÑêÓñªÓÑÇ, ÓñûÓñ┐ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑÇ ÓñòÓÑÇ ÓñùÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ▓ ÓññÓÑïÓñíÓñ╝ Óñ╣ÓÑüÓñÅ Óñ½Óñ░Óñ¥Óñ░

महाराष्ट्र की सबसे सुरक्षित जेल येरवडा से भागे 5 कैदी, खिड़की की ग्रिल तोड़ हुए फरार

येरवडा जेल को महाराष्ट्र की सबसे सुरक्षित जेलों में जाना जाता है। यह महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। कैदियों का इस जेल से भागना नामुमकिन माना जाता है। लेकिन इस जेल से 5 कैदी फरार हो गए हैं। फरार हुए कैदियों में तीन पर हत्या और मकोका के तहत केस दर्ज हैं।

वारदात के बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी किया गया है और पुलिस कैदियों को पकड़ने में जुटी हुई है। बुधवार को कैदियों ने जेल में बनी नई बिल्डिंग के कमरा न. 5 के खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए है।

फरार कैदियों के नाम देवगन अजिनाथ चव्हाण, गणेश अजिनाथ चव्हाण, अक्षय कोंडाक्य चव्हाण, अंजिक्य उतम कांबले और सनी टाइरोन पिंटो है। येरवड़ा पुलिस प्रशासन की तरफ से आसपास के सभी पुलिस थानों में उनकी तस्वीरें भेजी गई हैं।

बता दें कि येरवडा जेल दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक है। इसके परिसर के बाहर एक खुली जेल के अलावा, विभिन्न बैरकों और सुरक्षा क्षेत्रों में फैले 5000 हजार कैदियों को रखने की जगह है।

महात्मा गांधी सहित कई प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों को यहां जेल में बंद किया गया था। 1871 में इस जेल को अग्रेजों ने बनाया था। महात्मा गांधी ने इस जेल में कई साल बिताए थे।