Óñ¬Óñ┐ÓñøÓñ▓ÓÑç 24 ÓñÿÓñéÓñƒÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñÅ 40 Óñ╣Óñ£Óñ¥Óñ░ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑçÓñ©, Óñ©ÓñéÓñòÓÑìÓñ░Óñ«Óñ┐ÓññÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓñûÓÑìÓñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓñ¥ 11 Óñ▓Óñ¥Óñû ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ¥Óñ░

पिछले 24 घंटों में देश में आए 40 हजार कोरोना केस, संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार

कोरोना ने पूरे देश में एक खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने सर्वाधिक संक्रमण का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। एक दिन में 40,000 से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि 681 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ मरने वालों की संख्या 27,497 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 11,18043 पहुंच गई है। जबकि अभी तक 6 लाख ठीक हुए हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चेयरपर्सन (आईएमए) चेयरपर्सन डॉ. वी. के. मोंगा का मानना है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जो बेहद खतरनाक स्थिति है।

उन्होंने कहा, “भारत में हर दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यह वास्तव में देश के लिए बहुत खराब स्थिति है। अब यह ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है। यह बुरा संकेत है। यह कम्युनिटी स्प्रेड दिख रहा है।

महाराष्ट्र में अभी भी देश में सबसे अधिक संक्रमण है। सोमवार सुबह तक वहां 3 लाख 10 हजार 455 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 11 हजार 754 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 4,979 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,70,693 हो गई है। राज्य में अब तक इस महामारी से 2481 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

हालांकि, दिल्ली अभी तीसरे स्थान पर है। सोमवार सुबह तक राजधानी में 1 लाख 22 हजार 793 कोविड-19 केस आए है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में कोरोना मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।