ÓñÂÓñ¥Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ Óñ¼Óñ¥Óñù Óñ«ÓÑçÓñé ÓñºÓñ¥Óñ░Óñ¥ 144 ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑç 3 ÓñÂÓñÁ, Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© ÓñòÓñ░ Óñ░Óñ╣ÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñ«Óñ▓ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ£Óñ¥ÓñéÓñÜ

शाहीन बाग में धारा 144 के बीच मिले 3 शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

दिल्ली हिंसा के बाद अब शाहीन बाग में तीन शव बरामद हुए हैं। शाहीन बाग में शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिले हैं। यह मामला शुक्रवार देर रात 12 बजकर 4 मिनट की है। इस बात की जानकारी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ही मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आई है।

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने कहा, “शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। यह शव यमुना नदी के किनारे पर तैर रहा था। छानबीन के बाद शव की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।”

मृतक की अनुमानित उम्र 40 साल बताया जा रहा है। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। उसकी पहचान के बाद शव को उसके परिवार को सौपी जाएगी। आपको बता दें कि एक शव शाहीन बाग एफ ब्लॉक के मदर डेयरी के पीछे नाले के पास मिली है। बाकी दो भी शाहीन बाग के आस-पास के इलाके में मिला है। तीसरे शव की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 84 दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। अभी पूरे इलाके में धारा 144 लगाया गया है।