1 Óñ£ÓÑéÓñ¿ Óñ©ÓÑç ÓñÜÓñ▓ÓÑçÓñùÓÑÇ 200 Óñ¿ÓÑëÓñ¿ AC ÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ¿, Óñ£Óñ▓ÓÑìÓñª ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé Óñ╣ÓÑïÓñùÓÑÇ Óñ¼ÓÑüÓñòÓñ┐ÓñéÓñù

1 जून से चलेगी 200 नॉन AC ट्रेन, जल्द शुरू होगी बुकिंग

लॉकडाउन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने 1 जून से 200 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी 200 ट्रेनें नॉन एसी होंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

गोयल के अनुसार एक जून से भारतीय रेलवे ने अपने टाइम टेबल के अनुसार हर दिन 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों की बुकिंग भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। फ़िलहाल अभी इन ट्रेनों की तिथि और इनके रूट के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में बताया कि श्रमिकों के लिए बड़ी राहत, आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ भी पाएगी।

गोयल ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इसके अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

श्रमिक ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या

गोयल ने बताया कि फिलहाल 200 श्रमिक ट्रेनें रोज़ चल रही है और अगले दो-तीन दिनों में इसकी संख्या बढ़ाकर 400 भी कर दी जाएगी। प्रवासियों से ये आग्रह है कि वे जहां हैं वहीं पर रहें। भारतीय रेलवे उन्हें घर ले जाने के लिए जल्द पूरी व्यवस्था करेगा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश में रेल सेवाओं पर रोक थी। इससे पहले रेलवे ने 10 मई को 15 जोड़ी एसी ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था।

12 मई से आरंभ हुई इन स्पेशल ट्रेन सेवाओं के लिए लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सफर कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टिकट बुकिंग विंडो पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह सभी 15 राजधानी ट्रेनें AC हैं और इनका किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान है।

ये सभी विशेष ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी तक जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त यात्रियों को सरकार की तरफ से दिए गए दिशानिर्देश मानने अनिवार्य किए गए हैं। स्टेशन पर सिर्फ वही यात्री जा पाएगा जो ई-टिकट दिखाएगा। स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। जिसके लिए कम से कम एक घंटा पूर्व रेलवे स्टेशन पहुंचना आवश्यक है।

यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण से सम्बंधित अन्य प्रोटोकॉल भी अपनाने अनिवार्य हैं। इसी के साथ मास्क का इस्तेमाल करना और सभी को आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना आवश्यक है।