Óñ¼Óñ¥Óñ£Óñ¥Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓Óñ¥ Óñ╣ÓÑê 20 Óñ░ÓÑüÓñ¬Óñ»ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ©Óñ┐ÓñòÓÑìÓñòÓñ¥, Óñ£Óñ¥Óñ¿Óñ┐ÓñÅ ÓñòÓÑìÓñ»Óñ¥ Óñ╣ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓñûÓñ¥Óñ©Óñ┐Óñ»Óññ

बाजार में आने वाला है 20 रुपये का सिक्का, जानिए क्या होगी खासियत

नेत्र दिव्यांगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए सिक्कों की सीरीज में शामिल 20 रुपये का सिक्का जल्द ही प्रचलन में आ जाएगा। चालू वित्त वर्ष में सिक्कों की खनखनाती दुनिया में 20 रुपये के सिक्के की खनक भी शामिल हो जाएगी।

पिछले वर्ष दृष्टिबाधित दिव्यांगजन मैत्री सीरीज के तहत बनाए गए सिक्कों का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इनमें एक रुपये, दो रुपये, पांच रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्के शामिल थे।

मुंबई टकसाल ने भारतीय रिजर्व बैंक को करीब दस लाख सिक्के बनाने की खेप दे दी है। कहा जा रहा हैं कि जल्द ही सिक्के क्षेत्रीय कार्यालयों में पहुंच जाएंगे और वहां से बैंकों के लिए जारी होंगे। मुंबई, कोलकाता, नोएडा और हैदराबाद स्थित टकसालों में इनका निर्माण हो रहा है।

सभी सिक्के एक ही डिजाइन के हैं। इससे पहले बाज़ार में दो, पांच और 10 रुपये के सिक्के प्रचलन में हैं। अब 20 रुपये का सिक्का प्रचलन में लाया जा रहा है।

इस सिक्के की बाहरी रिंग यानी बाहरी हिस्सा 65 फीसदी तांबा, 15 फीसदी जस्ते और 20 फीसदी निकल से बना होगा। वहीं इनर डिस्क यानी भीतरी हिस्सा 75 फीसदी तांबे, 20 फीसदी जस्ते और 5 फीसदी निकल से बना होगा।

इस सिक्के का वजन 8.54 ग्राम होगा। सिक्के का फेस यानी ऊपरी हिस्से पर अशोक स्तम्भ बना होगा, जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। इस पर बायीं तरफ भारत और बायीं तरफ ‘India’ लिखा होगा। सिक्के के उलटी तरफ रुपए का चिह्न बना होगा और उसके ऊपर ‘वैल्यू’ यानी 20 लिखा होगा।

10 साल पहले जारी हुआ 10 रुपए का सिक्का लगभग 10 साल पहले मार्च, 2009 में 10 रुपए का नया सिक्का जारी किया गया था। उसके बाद से 10 रुपए के 13 तरह के सिक्के जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा सरकार 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए और 10 रुपए की नई सीरीज भी जारी करेगी।