देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ, कार सवार महिला पर बरसाईं गोलियां

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ, कार सवार महिला पर बरसाईं गोलियां

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। गुरुवार सुबह-सुबह बदमाशों ने कार सवार एक महिला पर तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला को गोली लगी है।घटना द्वारका सेक्टर 12 की है। बताया जा रहा है कि द्वारका के सेक्टर 12 की रहने वाली महिला किरण बाला अपनी कार से जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर 13 के गोलचक्कर के पास पहुंचीं तो पिछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर किए।

इसमें से एक गोली गाड़ी के कांच तोड़ते हुए महिला के गले में जा घुसी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *