विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैक्सीन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग में बरती जा रही लापरवाही और डेल्टा वैरियंट (Delta Variant) के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि यदि डेल्टा वैरियंट की अनदेखी की जाती है, तो कई देशों में लॉकडाउन फिर से लगाया जा सकता है । कोरोना का डेल्टा वैरियंट 92 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। WHO ने कहा है कि दो खुराक लेने के बाद भी आप सुरक्षित नहीं माने जाएंगे। हमें अन्य सावधानियां भी बरतनी होंगी।

रॉयटर्स ने बताया कि मलेशिया में सोमवार के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की। बांग्लादेश में 1 जुलाई से लॉकडाउन शुरू होगा ।
दुनियाभर में मिले कोरोना वैरियंट्स का WHO ने किया नामकरण
फरवरी के बाद से ब्रिटेन में कोरोना पीड़ितों के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में एक दिन में 18,270 नए मामले सामने आए हैं। आईएएनएस ने बताया कि डेल्टा वेरिएंट तेजी से यहां मरीजों की संख्या बढ़ा रहे हैं।
कोरोना का डेल्टा रूप दक्षिण अफ्रीका के आर्थिक केंद्र गौतेंग में पाया जाता है। विट्स यूनिवर्सिटी में वैक्सीन और संक्रामक रोग विश्लेषण विभाग के निदेशक शब्बीर माधी ने कहा, डेल्टा संस्करण बीटा की तुलना में अधिक संक्रामक है।

