[gtranslate]
world

हैती में भी म्यांमार की तरह तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा

हैती (Haiti) पश्चिमी गोलार्ध का देश है, जो कैरेबियन देशों में सबसे गरीब देशों की कैटेगिरी में आता है। अगर आप यहां आते हैं तो इतने रंगों से रुबरू होंगे कि यहां के लोगों और संस्कृति के मूरीद हो जायेंगे। हैती का इतिहास जितना पुराना है उतनी ही संगीन है यहां की संस्कृति और परंपरायें।

हैती का कुल क्षेत्रफल 24,750 वर्ग किलोमीटर है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है। उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी। हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हाइती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।

लगभग 90% निवासी निग्रो हैं। शेष में विदेशी और अन्य लोग हैं। मुख्य नगर एवं राजधानी पोर्टो प्रिंस है। केप हाइटीन दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। यहाँ की राजकाज की भाषा फ्रांसीसी है। रोमन कैथोलिक राजधर्म है। अधिकांश लोग कृषि पर ही आधारित हैं। काफी, सीसल, केला, कपास, चावल, ईख, गन्ना, कोकोआ एवं तंबाकू मुख्य कृषि उपज हैं। खनिज सोना, चाँदी, ताँबा और लोहा पाया जाता है। लेकिन बाक्साइट, ताँबा, लिगनाइट और मैंगनीज ही निकाले जाते हैं। सूती वस्त्र, साबुन, सीमेंट, दवा, चीनी, वार्निश, एवं रंग तथा प्लास्टिक की वस्तुओं का निर्माण होता है। पर्यटन उद्योग भी विकसित है। प्रति व्यक्ति आय लैटिन अमरीकी देशों की तुलना में कम है।

यहां के लोग अपना ज्यादातर पैसा जुए में उड़ाते है। क्योंकि वह लॉटरी को भगवान का भाग्य मानते है। इसलिए यहां लोग जुआ खेलते है। हैती काफी गरीब देशों में आता है और यहां लोग ज्यादातर आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है। ये तो थी इस देश के भूगोल और लोगों के जनजीवन की कहानी। लेकिन अब हैती में भी म्यांमार की तरह तख्तापलट की बातें सामने आ रही है। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने रविवार 7 फरवरी को कहा कि विद्रोही उनकी सरकार भी तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 20 लोगों को गिरफ्तार किया जो इस साजिश में शामिल थे। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि इस तख्तापलट में पूर्व जज और पुलिस महानिरीक्षक शामिल है।

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे एक वार्षिक कार्यक्रम के उद्धाटन के लिए जाने वाले थे, तभी उन्होंने एक आपात बैठक बुलाकर बताया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनकी सरकार का तख्तापलट करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने बताया कि साजिशकर्ताओं की कोशिश उनकी जान लेने की थी। उन्होंने दावा किया है कि उनके खिलाफ यह साजिश नवंबर 2020 में की गई थी, उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश रचने के लिए 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में देश के बड़े पद पर बैठे लोग भी शामिल थे। इन लोगों को साजिश राष्ट्रपति की हत्या करना था। हालांकि उन्होंने अपनी हत्या की साजिश के सबूत नहीं दिए हैं। मगर जल्द ही उन्होंने इसका बड़ा खुलासा करने की बात कही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD