दुनियाभर में सभी लोगों को नए साल 2021 का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि आने वाला नया साल 2020 की तरह खराब न जाएं। इस साल कोरोना वायरस के उत्पात के चलते कई दिग्गजों की आकस्मिक मृत्यु हो गयी। कई घटनाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया। इसके बावजूद लोग आने वाले साल का बेहद उत्साह के साथ स्वागत करने को तैयार हैं।
लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर भी है जो शायद आपके इस उत्साह को कम कर देगी। वैसे तो कई लोग भविष्यवाणी जैसे कांसेप्ट को नहीं मानते हैं, लेकिन बाल्कान की नास्त्रेदमस (Nostradamus) कही जाने वाली एक भविष्यवक्ता बावा वैंगा की भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में सटीक मानी जाती हैं। उनके मुताबिक आने वाला साल मानवता के लिए बेहद विनाशकारी साबित होने वाला है। उन्होंने 2021 को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। 1996 में 86 साल की आयु में उनका निधन हो चुका है। उन्होंने 9/11 हमले, ब्रैक्जिट संकट जैसी घटनाओं की बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की गई थी।
2021 को लेकर उनका कहना है कि दुनिया को बहुत सी प्रलयकारी और गंभीर आपदाओं से जूझना होगा। मानव जाति पर ड्रैगन का कब्जा होगा। सूत्रों के मुताबिक बाबा वैंगा का सीधा संकेत चीन की ओर है। साथ ही उन्होंने दुनिया में ईंधन की कमी की बात भी कही है। बाबा के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादन के रुक जाने के बाद ट्रेन सूर्य की रोशनी की मदद से हवा में उड़ेंगी।
2021 में मिल जाएगा कैंसर का इलाज
बाबा वैंगा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भविष्य के बारे में भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक रहस्यमयी बीमारी के शिकार हो जाएंगे। इस बीमारी के होने के बाद ट्रंप बहरे हो जाएंगे। वह अपनी सुनने की शक्ति खो बैठेंगे। उन्होंने जिक्र किया है कि ट्रंप को ब्रेन ट्रॉमा हो जाएगा। तो वहीं उनका कहना है कि पुतिन पर आत्मघाती हमला होगा। बाबा के अनुसार पुतिन पर उन्हीं के देश का कोई उन पर जानलेवा हमला करेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप पर इस्लामी समूह एक कट्टरवादी हमला करेंगे।
तो वहीं बाबा वैंगा की बीमारियों के बारे में की गई भविष्यवाणी ने लोगों को चिंतित कर दिया है, वहीं एक राहत की खबर भी है। उनके अनुसार, राहत भरी खबर यह है कि वर्ष 2021 वह वर्ष होगा जब दुनिया कैंसर से छुटकारा पाएगी। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल दुनिया को कैंसर का इलाज मिल जाएगा। जबकि उन्होंने एक अन्य घटना की ओर भी इशारा किया है, इस घटना में 2021 में ‘तीन राक्षस एकजुट होंगे’। जो चीन भारत और रूस हैं।
इससे पहले भी बाबा वैंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं। सोवियत संघ के टूटने, 9/11 के हमलों, राजकुमारी डायना की मौत, शेरनोबिल आपदा जैसी कई घटनाएं सच साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी मृत्यु की भी भविष्यवाणी की थी। वह कहते है कि ब्रह्मांड 5079 में समाप्त हो जाएगा।