world

यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों को रूस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी :रूसी विदेश मंत्रालय

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर आलोचक रहे रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने कहा था कि एक रूसी एजेंट ने उन्हें मारने की कोशिश करने की बात कबूल की है। नवलनी ने एक ब्लॉग पर इस बारे में जानकारी दी थी। बकौल एलेक्सी रूसी खुफिया एजेंसी ने उनके अण्डरवीयर में जहर छुपा कर उनकी जान लेने का प्रयास किया था। अब यूरोपिय संघ के राजदूतों पर रूस ने रोक लगा दी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूरोपियन अधिकारियों को रूस में प्रवेश से मना कर दिया जाएगा।

पंरतु अभी तक किन अधिकारियों को रोका जाएगा, इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पर यह कहा जा रहा है कि जो भी निर्णय लिया गया है वो जर्मनी के लगभग सभी राजदूतों को सूचित कर दिया गया था। इसके साथ ही फ्रांस और स्वीडन को भी सूचित कर देगे। यूरोपीय संघ के कई देशों ने अक्टूबर में रूस के खिलाफ एक योजना बनाई थी। खबरो के मुताबिक नेवालनी को रूस का बदनाम ‘नोविचोक नर्व एजेंट’ नामक ने जहर दिया था। यह नर्व एजेंट को उनके अंडरवियर पर छिड़क दिया गया था और यह काम उनके होटल के कमरे में एक एजेंट ने किया था। इस सनसनीखेज खुलासे से दो दिन पहले पुतिन ने नवेलनी पर हुए घातक हमले से जुड़े एक सवाल पर हंसते हुए कहा कि “अगर मैं ये चाहता तो वे आज जिंदा नहीं घूम रहे होते “। जर्मनी के अलावा फ्रांस और स्वीडन की एक्सपर्ट इंडस्ट्री में हुए टेस्ट के बाद नवेलनी को सोवियत दौर के ‘नर्व एजेंट नोविचोक ‘ दिए जाने की पुष्टि हुई थी। जर्मनी की एक सैन्य प्रयोगशाला ने भी पूर्व में उनके उत्पाद में इस पदार्थ की पुष्टि की थी। 2017 में भी नवेलनी पर हमला हुआ था। उसके समय उन पर एंटिसेप्टिक डाई से हमला हुआ जिसकी वजह से उनकी दाहिनी आंख केमिकल बर्न से प्रभावित हुई थी। पिछले साल ही उनके ‘एंटी करप्शन फ़ाउंडेशन’ को विदेशी एजेंट घोषित किया गया था।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम रूसी नागरिक एलेक्सी नवलनी के साथ घटना में कथित रूप से शामिल होने के बहाने हमारे कुछ नागरिकों के खिलाफ नाजायज प्रतिबंधात्मक उपायों के अपने प्रमुख सदस्य देशों के इशारे पर यूरोपीय संघ द्वारा अपनाने को बिल्कुल अस्वीकार्य मानते हैं। मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों को रूस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी । “हम पुष्टि करते है कि पश्चिमी देशों द्वारा किसी भी अमित्र कार्रवाई अनिवार्य रूप से एक पर्याप्त प्रतिक्रिया के साथ मुलाकात की जाएगी।” जर्मनी, फ्रांस और स्वीडन में प्रयोगशालाओं ने पहले कहा है कि वे रूस के टॉमस्क में अपनी विषाक्तता के बाद नवलनी के नमूनों में नर्व एजेंट नोविचोक की उपस्थिति का पता लगाने में सक्षम थे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD