[gtranslate]
world

क्यूबा में खत्म हुआ कास्त्रो राज, फिदेल के भाई राउल ने किया सन्यांस का ऐलान

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रों ने कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। राउल ने इस्तीफा का ऐलान उस समय किया जब देश की आर्थिक दशा काफी खराब हो चुकी है। 1960 से इस द्दीपीय देश पर कास्त्रो परिवार राज करता आ रहा है। कास्त्रो परिवार ने देश पर इतने समय तक शासन किया है कि देश के लभगभ तीन चौथाई लोग किसी दूसरे नेता को जानते नहीं। पिछले 6 दशक में यह पहली बार होगा, जब कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य देश के मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा। सत्तारुढ़ पार्टी की आठवीं कांग्रेस की शुरुआत में राउल ने अपने भाषण के दौरान यह ऐलान किया। राउल ने अपने भाषण में कहा कि मैं संतुष्टि के साथ और देश के भविष्य मे्ं विश्वास के साथ प्रथम सचिव के रुप में अपने काम को पूरा कर रहा हूं।

1953 में क्यूबा के राष्ट्रपति फुलगेंसियो बतिस्ता की सत्ता को चुनौती देने वाले फिदेल कास्त्रो अमेरिका की आंखों में अब भी मिर्ची की तरह चूभते है। फिदेल कास्त्रो ने नौ अमेरिकी राष्ट्रपतियों को व्हाइट हाउस में आते-जाते देखा, लेकिन फिदेल कास्त्रो वहीं टिके रहे। 26 जुलाई को फिदेल कास्त्रो और 100 अन्य साथियों के साथ सैंतियागो डी क्यूबा में सैनिक बैरक पर हमला किया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। हमले के बाद फिदेल कास्त्रो और उनके भाई राउल को जेल में डाल दिया गया था। लेकिन फिदेल ने बतिस्ता के खिलाफ अपनी क्रांति जारी रखी। इसके बाद उन्होंने् अपना अभियान मैक्सिको में निर्वासित जीवन जीते हुए चलाया। मैक्सिको में फिदेल ने एक संगठन तैयार किया और नाम दिया 26 आंदोलन।

1959 में उन्होंने बतिस्ता को सत्ता से बाहर कर दिया। इसके बाद फिदेल कास्त्रो क्यूबा में एक नायक बनकर लोकप्रिय हुए। फिदेल को क्यूबा का नायक बनाने में उसके सबसे भरोसेमंद मित्रों में एक चे-ग्वेरा भी शामिल थे। क्यूबा के नए शासकों में अब अर्जेटीना के क्रांतिकारी चे-ग्वेरा भी शामिल हो गए थे। चे का युवओं के सबसे चहेते क्रांतिकारी बनकर सामने आए, आज भी क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के साथ चे-ग्वेरा के चित्र दिवारों पर बने हुए है। फिदेल ने जब क्यूबा की सत्ता संभाली तो उन्होंने कहा था कि उनकी विचाराधार क्यूबाई है।

यह भी पढ़े: रुस ने अपनाई जैसे को तैसा वाली नीति, जानें क्यों अमेरिका के 10 राजनयिकों को डाला प्रतिबंधित सूची में

 

उन्होंने कहा था कि एक सुनियोजित अर्थव्यवस्था में कोई साम्यवाद या मार्क्सवाद नहीं है बल्कि प्रतिनिधिक लोकतंत्र और समाजिक न्याय असली तत्व है। एक क्यूबा के मंत्री का कहना है कि फिदेल को मारने के लिए अमेरिका ने 600 बार कोशिश की, लेकिन हर बार उनके हाथ नाकामी लगी।

राउल कास्त्रो ने अभी तक यह नहीं बताया कि वह अभी तक इस बात की कोई सूचना सामने नहीं आई है कि राउल किसे प्रथम सचिव पद के लिए समर्थन देंगे। पंरतु कयास लगाए जा रहे है कि 2018 में उनके बाद राष्ट्रपति बने मिगुएल डियाज कनेल का समर्थन कर सकते है।

राउल कास्त्रो के सन्यांस की घो्षणा के बाद पिछले 6 दशको में पहली बार होगा जब क्यूबावासियों का औपचारिक नेतृत्व कास्त्रो परिवार के बिना होगा। क्यबा की राजनीति में यह मोड उस समय आ रहा है जब देश काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कोरोना महामारी और अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद देश की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। कोई नहीं जानता कि 60 साल बाद क्यूबा के केंद्र में इस कास्त्रो परिवार के न होने से क्या होगा।

2008 में राउल ने क्यूबा की सत्ता उस समय संभाली, जब उनके भाई फिदेल कास्त्रो का स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब रहने लगा था। पहले वह क्यूबा के राष्ट्रपति बने उसके बाद 2011 में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख सचिव बने। उसके बाद उन्होंने देश की सेना की कमान भी संभाली। वह फिदेल के भरोसेमंद और सलाहकार भी रहे।

राउल के सचिव यीशु रेनजोली के अनुसार, राउल फिदेल के साथ बहल में बाजार का समर्थन करते थे। लेकिन फिदेल बाजारवाद के समर्थक नहीं थे। राउल ने यह भी कहा कि 2011 में नई पीढ़ी के लिए क्रांति को आगे ले जाने का समय था, जो नेतृत्व के लिए दो-टर्म की सीमा का परिचय दे रही थी। 2019 में एक नए संविधान का मसौदा तैयार किया गया था।

क्यूबाई राज्य के अपने आंकड़ों के अनुसार, 2020 में अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत की कमी आई, जबकि आयात में 40 प्रतिशत की गिरावट आई। क्यूबा के फेलिंग फार्म 11 मिलियन की आबादी को नहीं खिला सकते हैं। लोगों को चिकन,दवाएं या अन्य जरुरी वस्तुएं खरीदने के लिए 6 घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है। क्यबा की स्वास्थ्य सेवाएं 2020 में वायरस को रोकने में कामयाब रही, लेकिन क्रिसमस के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा।

राउल कास्त्रो ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ऐतिहासिक पीढ़ी से दूसरों के साथ प्रस्थान करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि नेतृत्व को उम्र की अनुमति देना एक गलती है। राउल को केवल पिछले 10 वर्षों में नहीं बल्कि क्रांति के पूरे स्वीप पर आंका जाएगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD