[gtranslate]
world

चीन में गायब होते कारोबारी, कलाकार और अब खिलाड़ी

चीन में जब-जब किसी ने देश की सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई तब तब वो लोग लापता हो गए। इसी तरह अब चीन और दुनिया की टॉप टेनिस खिलाडी पेंग शुआई लापता बताई जा रही है। ये मुद्दा चीन में ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। टेनिस खिलाडी का अचानक से गायब होना कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं , क्योंकि पूरी दुनिया चीन की हरकतों से वाकिफ है।

टेनिस खिलाडी पेंग ने 2 नवबंर को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिख चीन के पूर्व उप-प्रधानमंत्री पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। आरोप लगाने के बाद से ही वो न तो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं न ही किसी पब्लिक प्लेस दिखाई दीं। हालांकि, हाल ही में उनका बयान आया है, जिसके बाद उनके फैंस को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में अचानक क्यों बढ़ने लगी महंगाई !

ये पहली बार नहीं है जब चीन में कोई सेलिब्रिटी अचानक लापता हो गया है। इससे पहले चीन के बिलेनियर बिजनेसमेन जैक मा भी गायब हो गए थे।

क्या था मामला ?

सोशल मीडिया पर बीते शनिवार को टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की तस्वीरें जारी की गईं। दावा था कि ये तस्वीरें सोशल मीडिया साइट वी-चैट पर खुद पेंग ने पोस्ट की हैं, जिनके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों को सप्ताहांत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। जबकि पश्चिमी मीडिया दावा करता है कि पेंग कई दिनों से लापता हैं। कारण पेंग द्वारा चीन के पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गोओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला टेनिस संघ और पश्चिमी मीडिया ने आरोप लगाया कि उसके बाद उन्हें गायब कर दिया गया है।

पेंग के गायब होने के बाद एक बार फिर चीनी सेलिब्रिटीज के लापता होने की चर्चा ताजा हो गई है। जो लोग पिछले वर्षों के दौरान चीन में अचानकत लापता हो गए थे। उनकी चर्चा भी इस प्रकरण के बाद होना लाजमी है। इन्हीं में से एक हैं वेईवेई। जिन्हें वर्ष 2011 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें जेल में 81 दिन रहना पड़ा था। दुनिया को उनकी कोई खबर नहीं दी गई थी। उनके द्वारा चीन सरकार की निंदा की गई थी जिसके चलते जेल के साथ ही उनके पासपोर्ट को भी चार साल तक जब्त कर लिया गया। वर्ष 2015 में जाकर वे लंदन पहुंचे, जहां अब उनका सकुशल रह रहे हैं।

 गुमराह करने का आरोप

हाल ही में अरबपति अभिनेता झाओ वेई भी अचानक लापता हो गए थे। बताया जाता है कि पिछले अगस्त अचानक वह सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए थे। तभी चीन सरकार द्वारा सेलिब्रिटिज के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम छेड़ी थी। चीन सरकार ने आरोप लगाया था है कि इन सेलिब्रिटिज के प्रभाव के कारण देश के नौजवान गुमराह होते जा रहे हैं। उस दौरान चीन में उनकी फिल्में और टीवी शो को वेब स्ट्रीमिंग साइट्स से हटा दी गईं, जिनमें झाओ ने एक्टिंग की थी। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झाओ को उनके घर में नजरबंद रखा गया है, या उन्होंने खुद को ही पब्लिक लाइफ से अलग कर लिया है।

गौरतलब है कि कई बड़ी शख्सियतों पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में गाज गिरी, उनमें इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई भी शामिल हैं। वर्ष 2016 में मेंग इंटरपोल से प्रमुख चुने गए थे।उनके कार्यकाल को अचानक वर्ष 2018 में खत्म कर दिया गया। उसके बाद जब वे चीन वापस आये, तब वे लापता हो गए। उन पर चीन सरकार ने घूस लेने का आरोप लगाया और उन्हें सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर कर दिया गया। अभी भी वह 13 साल की कैद काट रहे हैं।

गायब रहे थे कारोबारी जैक मा

पिछले साल ही अरबपति कारोबारी और अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा लापता हो गए थे। उस दौरान चीन सरकार द्वारा उनके कंपनी समूह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। कई महीनों तक उनकी कोई खबर न लगी। लापता लोगों की इस सूची में हांगकांग के पुस्तक विक्रेता गुइ मिन्हाई का नाम भी शामिल हैं। वह तो अक्टूबर, 2015 में थाईलैंड में छुट्टी मानते समय अचानक गायब हो गए थे। फिर वर्ष 2016 में वे चीन में दिखाई दिए। तब पता चला कि शराब पी कर ड्राइविंग करने के आरोप में उन्हें जेल की हवा खानी पड़े। चीन में बड़ी हस्तियों के गायब होने का इतिहास रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD