[gtranslate]
world

अमेरिका लगाएगा रूस पर प्रतिबंध !

खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए पुतिन ने किया संविधान संशोधन का समर्थन

अमेरिका अब रूस के खिलाफ एक बड़ा कदम उठा सकता है और अमेरिका के इस कदम से विश्व में हंगामा होना तय है। शीत युद्ध को खत्म हुए तो कई साल हो गए लेकिन अमेरिका अब भी रूस को लेकर सख्त है। अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगाने के मूड में है। फिलहाल रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका अभी विचार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका द्वारा कुछ हफ्तों में रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान किया जा सकता है।

यदि ऐसा हुआ तो आने वाले वो कुछ हफ्ते विश्व में बवंडर मचा देंगे। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के ऊपर प्रतिबंध लगाने की योजना पर काम शुरू कर चुके हैं और अमेरिका अब कुछ दिनों में रूस का बहिष्कार कर सकता है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक माने जाने वाले और रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को जहर दिए जाने और रूस लौटने पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर बेहद नाराज है। इसलिए माना जा रहा है कि रूस पर अब अमेरिका प्रतिबंध लगाने की दिशा में काम कर रहा है।

एलेक्सी नवेलनी मामले में सख्त अमेरिका

इतना ही नहीं रूस से अमेरिका ‘सोलर विंड’ हैंकिंग मामले को लेकर भी खफा है। गौरतलब है कि रूस पर आरोप है कि उसने अमेरिका की कई सरकारी एजेंसियों और प्राइवेट कंपनियों पर साइबर हमला किया और कई सारी गुप्त जानकारियां भी चुरा लीं थी। फिलहाल रूस के हैकर्स ने क्या-क्या डेटा चोरी किया है। अभी इस पर जांच चल रही है।

अमेरिका का मानना है कि रूस ने रासायनिक जहर के जरिए  पुतिन के विरोधी नेता एलेक्सी नवेलनी को मारने का प्रयास किया है, साथ ही रूस ने अफगानिस्तान में रहने वाले अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ नर्व सिस्टम जहर का भी इस्तेमाल किया है, इसलिए वह रूस से बहुत नाराज है। जिसके चलते ही अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, सोलर विंड साइबर क्राइम ने अमेरिका की रातों की नींद गायब कर दी है। क्योंकि अब तक अमेरिका की जांच एजेंसियों को  यह पता नहीं चल पाया है कि हैकर्स ने क्या-क्या डाटा चोरी किया है।

CNN (अमेरिकी न्यूज चैनल) के  अनुसार जिस तरह का व्यवहार रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी के साथ हुआ उसको लेकर अमेरिका रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहता है। जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बिडेन ने वार्ता की थी तो उस दौरान भी उन्होंने एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया था लेकिन बावजूद इसके रूस द्वारा एलेक्सी नवेलनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और उन्हें जेल में डाल दिया गया।

एलेक्सी नवेलनी को जब नर्व सिस्टम जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी तब अमेरिका में रूस पर प्रतिबंध को लेकर कई बार मांग की गई। लेकिन उस दौरान ट्रंप ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। लेकिन अब सत्ता में बिडेन हैं और उनकी टीम द्वारा रूस के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाई जा रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD