नाईजीरिया में बोको हराम आंतकी संगठन के दवारा कैद किए गए 300 बच्चों को एक सप्ताह बाद बचाया गया और राज्य की राजधानी में इंतजार कर रहे उनके परिवारों को वापस सही सलामत सौंप दिया गया है। नाईजीरिया में एक स्कूल से बंदूकधारियों ने हमला करके 337 बच्चों का अपहरण कर लिया था। उस समय राज्य के गवर्नर अमीनू बेलो मसारी ने कहा था कि इन बच्चों को किस जगह पर रखा गया है, इस बात की जानकारी अधिकारियों ने लगा ली है। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए बातचीत चल रही है। और बच्चे सुरक्षित हैं। उहोंने कहा था कि, “हम किसी भी ठोस मांग को नहीं सुन रहे हैं, लेकिन हम सुनिश्चित कर रहे है कि बच्चों को सही सलामत उनके घर वापस ला रहे हैं। “सभी क्षेत्रों को सुरक्षित कर लिया गया है, लेकिन यहां सुरक्षा बल फायरिंग नहीं कर रहे है क्योंकि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि रिहाई के दौरान किसी तरह का नुकसान न हो। लेकिन अब बच्चों को सही सलामत उनके परिवार वालों को लौटा दिया गया है।
स्थानीय पुलिस ने बताया था कि मोटरसाइकिलों पर सवार बड़ी संख्या में हमलावरों ने पिछले सप्ताह कांकरा, कटसिना राज्य के ऑल बॉयज गवर्नमेंट साइंस सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया। इस बीच बोको हराम का नेता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को नाईजीरियाई मीडिया के साथ एक ऑडियो सदेंश साझा किया था। जिसमें वह अपहरण किए गए बच्चों की जिम्मेदारी लेता है। रिकॉर्डिंग में शख्स ने कहा था कि, मैं अबुबकर शेकाउ हूं और हमारे भाई कासिना में अपहरण के पीछे हैं। शेकाउ बोको हराम के गुटों में से एक का नेता है।
यह भी पढ़े: नाईजीरिया में बोको हराम आंतकी संगठन ने किया 337 बच्चों का अपहरण
https://thesundaypost.in/world/boko-haram-terror-organization-kidnaps-337-children-in-nigeria/
अपहरण किए बच्चों में से एक ने मीडिया को बताया कि हमें जंगल में ले गए, उन्होंने हमें खाने के लिए कुछ नहीं दिया और दो दिन तक पैदल चलाते रहे और हमें मारते रहे। उन्होंने आगे कहा, “कुछ हम में से बीमार महसूस करते थे क्योंकि हमने दो दिनों तक खाना नहीं खाया था, उन्होंने बीमार लोगों का चयन किया और उन्हें खाने के लिए खाना दिया। लड़के एक थिएटर में माइक्रोफोन के सामने चुपचाप बैठे थे जबकि अमीनू बेलो मसारी ने प्रेस से बात की, उन्होंने कहा, मैं इस अवसर पर सुरक्षा तंत्र द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करूंगा। यह राज्य और लड़कों के लिए एक यादगार दिन था, उन्होंने कहा कि अपहरण को उनके इतिहास” और वयस्कता की यात्रा का हिस्सा बनाना चाहिए।
कितना खतरनाक आंतकी संगठन है बोको हराम
बोको हराम एक सुन्नी जिहादी गुट है। यह साल 2002 में उत्तरी नाईजीरिया में सबसे पहले ऊभरा। उत्तरी नाईजीरिया मुस्लिम बहुल इलाका है। अफ्रीका के सबसे धनी देशों में से गिने जाने वाले नाइजीरिया का ये सबसे ग़रीब इलाक़ा है। ज्यादातर लोग इस बात की और सकेंत करते है कि बोको हराम के उभार को नाइजीरिया के भीतर दक्षिणी और उत्तरी इलाक़े के बीच की ग़ैरबराबरी से भी जोड़कर देखते हैं। बताया जाता है कि मुस्लिम मौलवी मोहम्मद यूसुफ़ ने नाइजीरिया में शरिया क़ानून को मानने वाली सरकार के गठन के इरादे से ये संगठन बनाया था। बोको हराम इस्लाम के जिस स्वरूप को बढ़ावा देता है, उसमें मुसलमानों को वोटिंग या धर्मनिरपेक्ष शिक्षा जैसे पश्चिमी जीवन मूल्यों और शैली से प्रभावित किसी किस्म की राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने की मनाही है। यूसुफ़ ने इसके लिए एक मस्जिद और एक मदरसे का निर्माण कराया। लेकिन उनके संगठन की दिलचस्पी का दायरा शिक्षा के क्षेत्र से बाहर फैलने लगा। उनका राजनीतिक मक़सद एक इस्लामी राज्य की स्थापना था और वो मदरसा जल्द ही एक जिहादी भर्ती केंद्र में बदल गया। मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर बोको हराम अपने ऑफ़िशियल एकाउंट्स से प्रोपेगैंडा जारी रखे हुए हैं।
बोको हराम के शेकाउ के गुट चिबोक ने करीब 300 स्कूली छात्राओं को 2014 में अपहरण कर लिया था। उन छात्राओं को कई वर्षेां तक बंधक बनाकर रखा। हालांकि कुछ छात्राओं को बातचीत के दौरान रिहा करवा दिया था। लेकिन कुछ छात्राएं को कभी नहीं लौटाया गया।
2018 में आईएसडब्ल्यूएपी के नाम से मशहूर बोको हराम से टूटे गुट ने दाची में 100 से ज्यादा लड़कियों का अपहरण कर लिया । पंरतु उन सभी को बातचीत के बाद छोड़ दिया गया था।