[gtranslate]
world

इस देश में स्कूली शिक्षा से वंचित 18.5 मिलियन बच्चे, 60% लड़कियां: UNICEF

बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह हममें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है। सफल होना केवल अच्छी और उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव हो सकता है। लेकिन यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार एक देश ऐसा भी है जहां बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा से वंचित है।

नाइजीरिया में लड़कियों की स्कूली शिक्षा बेहद खराब स्तर पर है। देश में करीब 18.5 मिलियन से अधिक बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। इसमें 60 प्रतिशत संख्या लड़कियों की है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने बताया कि असुरक्षा की वजह से यहां शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक असमानता बढ़ रही है। एक साल में स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या करीब दोगुनी हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल, अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में स्कूल न जाने वाले बच्चों के मामलों में एक आश्चर्यजनक वृद्धि है। यूनिसेफ ने पिछले साल 10.5 मिलियन रिपोर्ट किया था।

हर देश की सरकार द्वारा हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। फिर भी शिक्षा एक बड़े तबके के पहुंच से बाहर है। खासकर लड़कियां। नाइजीरिया भी एक ऐसा देश है जहां लड़कियां स्कूली शिक्षा के मामले में पिछड़ रही हैं। इस देश में असुरक्षा के कारण शिक्षा में लैंगिक असमानता बढ़ रही है।

छात्रों का अपहरण

बोको हराम के जिहादियों ने वर्ष 2014 में उत्तरपूर्वी शहर चिबोक में 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था। यूनिसेफ का कहना है कि बंदूकधारियों ने पिछले साल करीब 1,500 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया था, जिसमें 16 छात्रों की मौत हो गई थी। जब युवा बंधकों को बातचीत के जरिए रिहा किया गया। लेकिन कुछ अभी भी जंगल में छिपे हैं।

2020 में 11,000 से अधिक स्कूल बंद

यूनिसेफ ने पिछले महीने कहा था कि नाइजीरिया में दिसंबर 2020 से असुरक्षा के कारण 11,000 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यूनिसेफ की स्थानीय प्रमुख फराह ने कहा कि माता-पिता भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं। हर अभिभावक शिक्षा से निराश होता जा रहा है। छात्र स्कूल आने में भी डर रहे हैं।

बाल विवाह और शीघ्र गर्भधारण की चेतावनी

उत्तरी नाइजीरिया में स्कूलों को बंद करने के बाद यूनिसेफ ने बाल विवाह और कम उम्र में गर्भधारण के मामलों में वृद्धि की चेतावनी दी है। यूनिसेफ के मुताबिक गरीब परिवारों की स्थिति बेहद खराब है। बोको हराम गिरोह के अपहरण से पहले चार में से केवल एक लड़की को जूनियर हाई स्कूल तक पढ़ाया जा रहा है। अब असुरक्षा लैंगिक असमानता को बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें : 2050 तक 5 अरब से अधिक लोगों को पानी की कमी का करना पड़ेगा सामना: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

You may also like

MERA DDDD DDD DD