भारत – दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियममें तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहली पारी में रोहित शर्मा के दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे की दमदार सेंचुरी के दम पर पहली पारी में 497/9 रनों का विशाल स्काेर बनाकर पारी घोषित की।
जबाब में अफ्रीका की टीम लड़खड़ाती नजर आ रही है। कप्तान डुप्लेसी का विकेट जल्दी गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तेम्बा बवुमा आए हैं। उनका साथ जुबैर हम्जा दे रहे हैं।13 ओवरों की समाप्ति के बाद अफ्रीकी टीम का स्कोर 5 1रनों पर 3 विकेट हो गए हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डुप्लेसी को पवेलियन भेजा। वो सिर्फ 1 रन बना सके।

