इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक फिल्मी जोड़ो ने अपनी ज़िन्दगी को नया मोड़ देते हुए उम्र भर का साथ एक दूसरे के नाम किया है। अब उसी लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ने वाला है। जिसका इंतज़ार फैंस को बेसब्री से है। आज वो इंतज़ार खत्म होने जा रहा है।
आज कल एक खबर हिन्दुस्तान की फ़िज़ाओं में घूम रही है। बॉलीवुड के बेहद पसंद किये जाने वाले कलाकार जिन्होंने अपने अभिनय के डैम पर बुजुर्गों से लगाकर युवाओ के भी दिल में जगह बनाई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की। बेहद कम उम्र में अपने टेलेंट से दिलों में जगह बनाने वाली ये जोड़ी बेहद लाजवाब है। दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और फाइनली अपनी रिलेशनशिप को शादी के अटूट बंधन में बदलने जा रहे है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अनाउंसमेंट तो दोनों खानदान में से किसी के द्वारा नहीं की गयी थी इस बात को पब्लिक नहीं किया गया था। रणबीर और आलिया की शादी का पता जब चला जब ‘वास्तु’ (रणबीर कपूर का हिल स्टेशन रेजिडेंस) को कोलकाता से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा था। उसी के बाद 11 अप्रैल 2022 को ‘सब्यसांची’ की डिज़ाइनर ड्रेसेस को कपूर्स मेंशन लाया गया जिसे कुछ पत्रकारों द्वारा कैमरे में केद किया गया और यह खबर तेजी से वायरल होने लगी।

उसके दो दिन बाद 13 अप्रैल 2022 को हल्दी और संगीत फंक्शन किया गया जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार जैसे करण जौहर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, आदि को पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। जिसके बाद आज यानी 14 अप्रैल 2022 को दोनों की शादी की डेट रणबीर कपूर की माँ नीतू सिंह कपूर के द्वारा मीडिया के पूछने पर रिवील की गयी है।
आज शाम के जश्न में शामिल होने के लिए ‘वास्तु’ में मेहमानो की लाइन लगी हुई है। जिनमे शामिल हैं भट्ट और कपूर परिवार के ख़ास रिश्तेदार और नज़दीकी दोस्त रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, राकेश रोशन, रीमा जैन, राजेंद्र सिंह, नताशा नंदा, अनिशा जैन आदि शामिल हैं। बहरहाल शादी में ज़्यादा लोगो को इन्वाइट नहीं किया गया है।
एक इंटरव्यू के मुताबिक रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर ने बताया ”कि, वह दोनों को बेहद पसंद करती हैं। दोनों का साथ में ताल-मेल बेहद लाजवाब है। दोनों एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं। उनका लाइफटाइम साथ होना बेहद पसंद भी किया जा रहा है। हमारे घर में आलिया भट्ट का बहू बनकर आना हमारे लिए सौभाग्यपूर्ण की बात है।’