Country

एक्शन में सोनिया, हरियाणा और दिल्ली में होगा फेरबदल

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के बावजूद एक्शन मोड में हैं। लोेकसभा चुनाव नतीजों से खिन्न होकर राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे बाद कांग्रेस भारी संकट में फंस गई है। हालात इतने खराब हैं कि बड़े नेताओं का पार्टी छोड़ना और जो पार्टी में हैं, उनका पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी करना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार बढ़ती हताशा का कारण बनता जा रहा है। हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव सिर पर आ चुके हैं। भाजपा संगठन इन चारों ही राज्यों में पूरे दमखम के साथ जनसंपर्क अभियान में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ कांग्रेस संगठन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी सोनिया गांधी ग्रान्ड ओल्ड पार्टी के ढीले पड़ चुके पेंच एक बार फिर से कसने में कमर कस कर जुट गई हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि जल्द ही टीम सोनिया का गठन हो जाएगा। यानी टीम राहुल के कुछ चेहरे हटाए जायेंगे और उनकी जगह सोनिया गांधी नए चेहरों को संठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने जा रही हैं। इसकी शुरूआत सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र राज्य के लिए केंद्रीय कमेटी का गठन कर शुरू कर दी है। पार्टी महासचिव ज्योतिआदित्य सिंधिया के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।

ये हो सकते हैं बदलाव
1 ़अधीर रंजन के स्थान पर शशि थरुर बनेंगे लोकसभा में पार्टी नेता
2 ़ शैलजा को हरियाणा की कमान, हुड्डा इलेक्शन कमेटी के मुखिया
3 ़दिल्ली में बड़े बदलाव के संकट

सिंधिया के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्किाअर्जुन खड़गे, राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चैधरी, तमिलनाडु से सांसद मन्क्किम टेगौर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थकोर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष केसी पड़वी इसके सदस्य बनाए गए हैं। जानकारों की माने तो महाराष्ट्र के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। छह वर्षों से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक तंवर के स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर लगभग सहमति बन चुकी है। हालांकि पार्टी के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद दिपिन्दर हुड्डा के लिए पैरवी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो यदि कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो बागी तेवर दिखा रहे हुड्डा को चुनाव अभियान कमेटी का चेयरमैन बनाया जाएगा। संकट लेकिन यह कि हरियाणा कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता हुड्डा को चुनाव कमेटी का इंचार्ज बनाने की घोर मुखालफत कर रहे हैं। अशोक तंवर के साथ-साथ रणदीप सुरजेवाला और किरण चैधरी को हुड्डा के नाम पर आपत्ति है। सूत्रों का दावा है कि हरियाणा की बाबत फैसला इसी सप्ताह आना तय है। इस बीच दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भी सोनिया गांधी संग मुलाकात कर शीला दीक्षित के निधन से रिक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष पद को तत्काल भरने की बात कही है। खबर है कि दिल्ली में सोनिया गांधी प्रदेश अध्यक्ष से साथ-साथ पार्टी के प्रभारी महासचिव पीसी चाको को भी बदलने का मन बना चुकी हैं।

इस बीच एक बड़ी खबर पार्टी के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चैधरी की बाबत भी आ रही है। लोकसभा में पार्टी का नेता बनने के बाद से ही चैधरी अपने बेतुके बयानों से पार्टी के लिए संकट पैदा कर रहे हैं। अपने पहले ही भाषण में उन्होंने पीएम मोदी की बाबद अभद्र टिप्पणी कर बवाल मचाने का काम किया था। हालांकि बाद में खुद के अहिंदी भाषी होने के चलते गलत शब्द के चयन पर उनहोंने पीएम से माफी मांग ली। जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भी वे सदन में भटकाव का शिकार नजर आए। खबर है कि सोनिया गांधी उनके स्थान पर वरिष्ठ और विद्वान नेता शशि थरुर को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाए जाने का मन बना चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD