[gtranslate]
Country

राहुल गांधी के दाढ़ी पर सियासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की एक टिप्पणी विवादों में आ गई है। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी। गुजरात में एक रैली में उन्होंने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था,उनको शर्म आनी चाहिए,आज वो जो भी है वो कांग्रेस की वजह से हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात रैली में कहा था कि राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे।सद्दाम हुसैन इराक के तानाशाह थे। खाड़ी युद्ध के दौरान सद्दाम हुसैन की सेना और अमेरिकी फौजों में लड़ाई हुई थी। बाद में अमेरिका ने उसे पकड़कर मौत की सजा दी थी।इसके अलावा कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने तो यह कहा इनका बयान सुनकर भाजपा पर हंसने का मन होता है। कभी नहीं सोचा था कि ये लोग इतना नीचे गिरेंगे, लेकिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इनके होश उड़ गए हैं। उनके नेता ने भी हाल में दाढ़ी बढ़ाई थी,लेकिन हम लोगों ने कुछ नहीं कहा था। हम इस मुद्दे पर बात करेंगे। इस बयान पर अन्य नेताओं ने भी अपनी आपत्ति जताई है।

गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है। इस दौरान 12 राज्यों का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा का मकसद न सिर्फ 2024 की चुनौती को पार करना है बल्कि अपनी छवि और कुनबे को मजबूत करना भी है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD