[gtranslate]
Country

किसान आत्महत्या को लेकर गरमाई मध्य प्रदेश की राजनीति 

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक किसान ने फसल खराब होने पर आत्महत्या कर ली थी। जिसको लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार की निंदा की तो प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या झूठ और भ्रम ही कांग्रेस की राजनीति है। किसान की मृत्यु पर आपकी यह संवेदनहीन राजनीति क्या आपको शोभा देती है।

दरअसल, सीहोर शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है। कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में एक किसान ने फसल खराब होने पर आत्महत्या कर ली। प्रदेश के बड़े हिस्से में पहले ही सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी है। अब अतिवर्षा और बाढ़ से भी करीब 15 लाख हेक्टेयर फसल विभिन्न जिलों में खराब हुई है। दरअसल सच्चाई जब बाहर आई तो पता चला कि किसान पिछले कई सालों से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते उसके चार ऑपरेशन भी हुए थे।

जिसके कारण वह काफी तनाव ग्रस्त हो गया था। मीडिया को दी जानकारी में किसान के भतीजे लक्ष्मीनारायण ने बताया कि वह अपेंडिक्स, पथरी समेत अन्य कई बीमारियों से ग्रस्त था। चार ऑपरेशन होने के बाद वह मानसिक रूप से ग्रस्त रहने लगा था। इसलिए उसने यह कदम  उठाया। प्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके कारण मामला इतना गर्मा गया है। उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD