हाल ही में एक ओर जहां पंजाब की भगवंत मान सरकार हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की बर्खास्तगी से चर्चा में थी।इस मामले में मान ने कमीशनखोरी की बात कह मंत्री को बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद उन्हें खूब वाहवाही मिल रही थी। लेकिन अब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सरकार पूरी तरह से घिर गई है। मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। विपक्ष पंजाब सरकार को सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के मुद्दे पर घेर रहा है। इस तनाव के मद्देनजर मान ने बजट सत्र को लेकर होने वाली कैबिनेट मीटिंग को रद्द कर दिया। इसके अलावा विधानसभा में होने वाला विधायकों का ट्रेनिंग सेशन भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
दरअसल मान सरकार ने पंजाब के वीआईपी की सुरक्षा में 3 बार कटौती की। तीनों बार इसकी सूचना लीक हो गई। पहली बार 184, फिर 8 और आखिर में 424 वीआईपी की सिक्योरिटी घटाई गई थी। जिसमें सिद्धू मूसेवाला का नाम शामिल था। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई। यह मामला अब हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है। पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर भगवंत मान की सरकार पर हमला बोल रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या सुरक्षा में कटौती के चलते ही हुई है। अमरिंदर सिंह राजा मूसेवाला की हत्या को राजनीतिक साजिश भी करार दे चुके हैं। दूसरी तरफ भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए पंजाब सरकार को घेरा है। सिरसा ने कहा, “मूसेवाला एक प्रसिद्ध गायक थे और उन्होंने पंजाब की शान बढ़ाई, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की घटिया राजनीति के चलते आज वह 20 गोलियों के शिकार हो गए और उनकी जान चली गई। ”उन्होंने कहा,कि सीएम भगवत मान पर 302 की धारा लगनी चाहिए और अरविंद केजरीवाल पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ये ही उनकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।”
शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा देश सदमे में है। इसे सरकार द्वारा कराई गई हत्या माना जाना चाहिए। 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा हटाई गई और उनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए। सबको पता चल गया कि किसकी सुरक्षा हटा दी गई है और इसी के चलते यह घटना हुई।
गोल्डी बराड़ ने ली सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी
गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस पोस्ट में गोल्डी बराड़ ले लिखा, ‘आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई बिक्रमजीत सिंह मिदू खेड़ा और गुरलाल बरार की हत्या में सामने आया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। हमें यह भी पता चला कि सिद्धू मूसेवाला हमारे असोसिएट अंकित के एनकाउंटर में भी शामिल था। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने भी उसका नाम लिया था, लेकिन मूसेवाला ने अपनी पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर हर बार खुद को बचा लिया।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूथ अकाली दल के नेता विक्रमजीत मिदू खेड़ा की 7 अगस्त 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप सिद्धू मूसेवाला पर लगा और कहा गया कि मूसेवाला ने इस हत्या को अंजाम देने की जिम्मेदारी अपने मैनेजर शगुन प्रीत सिंह को दी थी। शगुन प्रीत ने इस हत्या के लिए कथित तौर पर कौशल गैंग के लोगों को हायर किया था। इसके बाद से जहां शगुन प्रीत सिंह फरार हो गया। बाद में कौशल गैंग के मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी वक्त से सिद्धू मूसेवाला गोल्डी बराड़ और बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे।
कैसे और कब हुआ हादसा?
चंडीगढ़ के एसएसपी श्री ‘गौरव तुरा’ ने बताया कि इतवार की शाम सिद्धू मूसेवाला अपनी महिंद्रा थार गाडी में खुद ड्राइव करके जा रहे थे जिनको रास्ते में तीन गाड़ियों ने रस्ते में पीछा करते हुए घेर लिया जिनमे से एक बलेनो गाडी, एक आल्टो और एक स्कार्पियो बताई जा रही है। शुक्रवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाई नहीं बल्कि कम की गई थी। उनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी से लेकर निजी सुरक्षाकर्मी और कमांडो भी थे। लेकिन वह हत्या वाले दिन यानी 29 मई को बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के निकले और निशाना बन गए। जिस वक्त मूसेवाला पर हमला हुआ, उस वक्त अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में थे। तभी एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो लोगों ने सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।
पंजाब के यूथ आइकॉन मशहूर पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार यानी 29 मई 2022 को पंजाब के जवाहरपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस अचानक हुए हादसे ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। उनकी लास्ट पोस्ट जिसमें उन्होंने येलो और ब्लू कलर की पोलो टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ एक हाथ में बन्दूक और दूसरे हाथ मे फोन पर कुछ देख रहे हैं। उस पोस्ट का कैप्शन डाला गया ‘U DONNE?’ (तुम्हारा हो गया?) इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसा कि वह किसी से कह रहे हैं कि तेरा हो गया ? जैसा की कोई सिद्धू को धमकी दे रहा था जिसका जवाब देते हुए सिद्धू ने यह पोस्ट किया गया था।
इसके अलावा सिद्धू के लास्ट गाने का टाइटल ‘THE LAST RIDE’ (आखरी सफर) और ‘295’ ये दोनों ही गाने सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड हो रहे हैं। इन गानों से ऐसा लगता है कि सिद्धू इन गानों के ज़रिये अपनी मौत की चेतावनी दे रहे थे। उनका 295 गाना 10 महीने पहले रिलीज किया गया यह गाना पंजाब में हो रही पवित्र ग्रन्थ की बेअदबी को लेकर लिखा गया था। इसके बोल थे सच बोलेगा तो 295 लगेगी। 15 दिन पहले ही रिलीज किया गया गाना ‘दी लास्ट राइड’ इस गाने के बोल सिद्धू ने खुद लिखे थे जिसके बोल थे जवान लड़के की जवानी में ही मौत हो जाएगी उसकी आँखों में यह दिखता है।