देश भर में हार्ट अटैक से कई दिग्गजों की मौत हुई है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता पुनीत राजकुमार व सिद्धार्थ शुक्ला जैसे अभिनेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। हाल ही में हार्ट अटैक एक ताजा अध्ययन के अनुसार हृदय को स्वस्थ रखना है तो सोने का सही समय आपको जरूर पता होना चाहिए। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में एक शोध किया गया है। शोध में बताया गया है कि रात 10 से 11 बजे के बीच सो जाना हृदय संबंधी विकारों से बचा जा सकता है।
शोधकर्ता प्रो. डेविड प्लान्स का कहना है कि 24 घंटे चलने वाली शरीर की अपनी आंतरिक घड़ी होती है जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है। सर्केडियन रिदम शारीरिक और मानसिक क्रिया में बैलेंस बनाने का कार्य करती है। ये घड़ी असंतुलित सोने और आराम करने का सही समय तय न होने के असंतुलित हो जाती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, रात 10 बजे से पहले सोने वाले और आधी रात के बाद सोने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 25% अधिक रहता है।
88 हजार लोगों की कलाई पर एक दशक तक एक डिवाइस बांधा गया। उसके बाद लगातार निगरानी की गई कि ये लोग लगातार सात दिन कितने बजे सोए।
3172 लोगों में पहले पांच साल में हृदय संबंधी दिक्क़ते देखने को मिलीं। इसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल जैसी तकलीफें शामिल रही।
वैज्ञानिकों का कहना है कि समय पर न सोने के कारण व्यक्ति सुबह की रोशनी के संपर्क में नहीं आ पाता है, जिससे शरीर की घड़ी अपने आप रीसेट हो जाती है। वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है।