[gtranslate]
Country

लॉकडाउन के डर से घरों को लौटने लगे हैं मजदूर , महाराष्ट्र और दिल्ली में बढ़े मामले  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के रिकॉर्डतोड़ नए मामले सामने आए हैं। पहली बार दिल्ली में 24 घंटे में करीब साढ़े ग्यारह हजार नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई ( महाराष्ट्र) में भी पिछले 24 घंटे में  साढ़े 51 हजार से ज्यादा मामले आए हैं।  हालात को देखते हुए अब उद्धव सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन की भी तैयारी कर ली है।  इसका एलान जल्द हो सकता है। कल बुधवार 14 अप्रैल  को उद्धव कैबिनेट की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक के ठीक बाद मुख्यमंत्री ठाकरे संपूर्ण  लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं और यह लॉकडाउन 15 से 30 अप्रैल तक का हो सकता है।

दिल्ली और महाराष्ट्र से कोरोना के हर रोज रिकॉर्ड संख्या में केस सामने आ रहे हैं। लोगों को अब लॉकडाउन का डर सताने लगा है। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल भर गए हैं तो वहीं रेलवे स्टेशनों पर भी पैर रखने की जगह नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की आहट है और इससे खौफजदा मजदूर जल्द से जल्द अपने-अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र के कई रेलवे स्टेशनों पर कतारें लगी हैं तो  दिल्ली के बस अड्डों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

यह भी पढें : दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले- अस्पताल के बेड भरे तो लगेगा लॉकडाउन !

 

कोरोना ने एक बार फिर मजदूरों पर कहर बरसाना शुरू कर दिया है। रोजगार छीन जाने के डर से मजदूर इन शहरों को छोड़कर अपने घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। दिल्ली में कई जगहों पर मजदूरों को अपना सामान कंधों पर लादकर बच्चों के साथ बस अड्डों पर गांव जाते हुए देखा गया।कोरोना के  बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में पिछले सप्ताहांत से भीड़भाड़ बढ़ गई है।

 बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भीड़

आनंद विहार बस अड्डे पर दिल्ली से अपने गांव जा रहे एक मजदूर ने कहा, “जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं उससे यह साफ होता है कि लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसी वजह से मैं घर जा रहा हूं।” वहीं महाराष्ट्र से अपने घर लौट रहे एक मजदूर ने कहा, लोगों के लिए मेडिकल सुविधाएं कम हैं और टीकाकरण भी धीमा चल रहा है। लॉकडाउन की स्थिति की आशंका जताई है इसलिए कुछ समय के लिए घर वापस जाने  का फैसला किया।”

बहरहाल, रेल प्रशासन ने गर्मी के मौसम को भीड़ का कारण बताया जिस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह स्थानों की यात्रा करते हैं। सूत्रों के मुताबिक  राज्य सरकार द्वारा इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 को लेकर नई पाबंदियां लगाने के बाद से ही बिहार जाने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन सप्ताहांत में भीड़ ज्यादा देखी गई।

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर तैनात मध्य रेलवे के एक कर्मचारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा,‘पिछले कुछ दिनों से रेलगाड़ियों में काफी भीड़ है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD