[gtranslate]
Country

कोवैक्सीन और कोविशील्ड को 96 देशों ने दी मान्यता

विश्व में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण को जरुरी कर दिया गया है। कोरोना के खिलाफ भारत और अमेरिका सहित कई देशों ने टीके विकसित किए हैं। लेकिन भारत के अपने टीके कोवैक्सीन को भले ही कई देशों और डब्लूएचओ द्वारा मान्यता मिलने में काफी समय और मशक्क्त लगी। लेकिन अब दुनिया के तमाम देश धीरे-धीरे भारत में बनी वैक्सीन का लोहा मान रहे हैं। वर्तमान में भारत में कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है।

भारत में बनी कोवैक्सीन और कोविशील्ड को अब तक दुनिया के 96 देश मान्यता दे चुके हैं। विश्व स्थास्थ्य संगठन द्वारा इन दोनों टीकों को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल किया गया है। भारतीय टीकों को मान्यता देने वाले देशों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

भारत सरकार की ओर से भारतीय वैक्सीन की मान्यता को लेकर दुनिया के बाकी देशों से सम्पर्क साधे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार के प्रयास जारी है। वैक्सीन के देश में मान्यता मिलने से भारतीय नागरिक शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन के लिए एक-दूसरे देश की यात्रा कर पाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अब तक आठ कोविड-19 टीकों की पहचान कर चुका है। यह गर्व की बात है कि इसमें भारत की ओर से दो वैक्सीन शामिल हैं। Covaxin का निर्माण भारत बायोटेक द्वारा किया जाता है, कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बताया कि भारतीय टीकों को मान्यता देने वाले देशों में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी, फ्रांस, रूस, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड जैसे बड़े देश भी हैं। देश में अब तब 109 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : अन्य बीमारियों से भी मौत के खतरे को कम करती है कोरोना वैक्सीन- स्टडी

भारतीय वैक्सीन को आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बांग्लादेश, फिनलैंड, माली, घाना, सिएरा लियोन, नाइजीरिया, सर्बिया, पोलैंड, स्लोवाक रिपब्लिक, क्रोएशिया, बुल्गारिया, तुर्की, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, रूस, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर आदि देशों में टीकाकरण प्रमाणपत्रों की परस्पर मान्यता के लिए मंजूरी मिली है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD