पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा वह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी विलय भाजपा में करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पंजाब के करीब 6 से 7 पूर्व विधायक भी शामिल होंगे,जिसमे बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए अमरिंदर सिंह के बेटी जय इंदर कौर ने तमाम करीबियों और पुराने सहयोगियों को ने 19 सितंबर को दिल्ली पहुंचने के लिए भी बोल दिया था।
गौरतलब है कि,जय इंदर कौर कैप्टन का पूरा राजनीतिक काम संभाल रही हैं। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पार्टी के विलय की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि कैप्टन ने तब पार्टी विलय के सवाल पर कहा था कि, ये सब कोरी कल्पना है। ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। लेकिन अब बिलकुल साफ हो गया है कि, वो भाजपा में शामिल होंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा [में शामिल होने के बाद अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि भाजपा पंजाब में संगठन को मजबूत करने में जुटी है और इस समय पंजाब भाजपा प्रदेश प्रमुख कैप्टन अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इसलिए ये कहा यह जा रहा है कि,अमरिंदर के अलावा उनके साथियों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी। जिसके बाद कैप्टन ने नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का गठन किया और पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन किया था,हालांकि, भाजपा गठबंधन को चुनाव में खास सफलता नहीं मिल सकी और राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।